img-fluid

हनीफ जावेरी ने किया बड़ा खुलासा, जया ने क्‍यों ठुकरा दिया था फिल्म ‘सिलसिला’ का ऑफर, जानिए….

March 19, 2025

मुंबई। जया बच्चन, रेखा (Jaya Bachchan, Rekha) को पसंद नहीं करती थीं। ये बात हम नहीं कह रहे हैं। ये बात लेखक और फिल्म इतिहासकार हनीफ जावेरी (Hanif Javeri) ने कही है। उन्होंने हाल ही में दिए पॉडकास्ट में बताया है कि फिल्म ‘सिलसिला’, (Silasila) जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ रेखा (Rekha) और जया दोनों थीं, उसके सेट पर क्या हुआ था।



  • ऐसे हुई थी अमिताभ और जया की पहली मुलाकात
    मेरी सहेली पॉडकास्ट पर हनीफ जावेरी ने अमिताभ बच्चन के शुरुआती दिनों को याद किया। हनीफ जावेरी ने बताया कि ऋषिकेश मुखर्जी ने शुरू में अमिताभ बच्चन को जया बच्चन के साथ ‘गुड्डी’ में साइन किया था। हालांकि, अमिताभ की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों को देखते हुए उन्हें फिल्म से हटा दिया गया। इस तरह पहली बार ‘गुड्डी’ के सेट पर अमिताभ और जया की मुलाकात हुई थी। फिर जब उन्हें ‘एक नजर’ में कास्ट किया गया तब उन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Jaya Bachchan (@jaya_bachchan_)


    1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला’ के बारे में कहा जाता है कि ये फिल्म अमिताभ, जया और रेखा पर आधारित है, लेकिन हनीफ जावेरी के मुताबिक, ये सच नहीं है। हनीफ जावेरी ने कहा, “जया बच्चन ‘सिलसिला’ में काम नहीं करना चाहती थीं। उन्हें रेखा बिल्कुल पसंद नहीं थीं। जया ने मन बना लिया था कि वह ‘सिलसिला’ नहीं करेंगी, लेकिन संजीव कुमार, जिन्हें जया अपना भाई मानती थीं, उन्होंने उन्हें मना लिया। उन्होंने जया से कहा, “मैं भी फिल्म में हूं। आप मना क्यों कर रही हैं?” फिर जया मान गईं, लेकिन एक शर्त पर, उन्होंने कहा था कि वह हर दिन सेट पर मौजूद रहेंगी, चाहे उनका कोई सीन हो या न हो।”

    Share:

  • नागपुर दंगे में VHP-बजरंग दल भी शामिल! 59 किरदारों में 8 हिंदू संगठनों के

    Wed Mar 19 , 2025
    नागपुर: औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर महाराष्ट्र का नागपुर जल उठा. सोमवार को यहां पर हिंसा भड़क गई. दरअसल, औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर प्रदर्शन हो रहा था, इसी दौरान धर्मग्रंथ जलाए जाने की अफवाह फैल गई. इस हिंसा के 59 किरदार हैं, जिसमें 8 विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved