हिंदी एवं साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) शादी के बाद इन दिनों हनीमून के लिए यूरोप (Europe) में हैं। इस दौरान के उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
हंसिका (Hansika Motwani)लगातार अपने हनीमून की फोटो-वीडियो शेयर कर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बुधवार को हंसिका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे शाहरुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ के म्यूजिक पर सड़कों पर झूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने लॉन्ग कोट के साथ, जींस और बूट पहना है और वे हाथों में पत्ते लिए हवा में उड़ाती नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने क्रिसमस पर भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे बुडापेस्ट में साइकिल चलाती नजर आईं थीं।
View this post on Instagram
उल्लेखनीय है कि हंसिका मोटवानी ने बीती 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी जयपुर के शाही महल मुंडोता फोर्ट में सम्पन्न हुई। हंसिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था। वे ‘शाका लाका बूम बूम’ जैसे हिट टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में काम किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved