img-fluid

इंदौर: 65 हजार रुपए हर हफ्ते ब्याज देता था, प्रताडि़त व्यापारी ने जहर खाया

February 12, 2026

  • जहर खाने से पहले वीडियो बनाया… अस्पताल में इलाज जारी

इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। जहर खाने से पहले उसने एक वीडियों बनाया और कुछ लोगों पर ब्याज को लेकर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया।

चंदन नगर निवासी मोसिन पिता मो. अशरफ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके मोबाइल में मिले वीडियो में उसने मुन्ना दूधवाले, अकरम और शकील पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि 2023-24 में उसने व्यापार के सिलसिले में ब्याज पर 10 लाख रुपए लिए थे।

इसके एवज में उससे हर सप्ताह 65 हजार रुपए ब्याज लिया गया। उसका कहना है कि अभी तक 60 लाख से ज्यादा दे चुका हूं। मोसिन का कहना है कि सामने वालों ने उसके मकान की रजिस्ट्री और 30 चैक लिए हुए हैं, जो वापस नहीं दे रहे हैं। पुलिस इस मामले में बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Share:

  • डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के दिल्ली दौरे से कर्नाटक तक सियासी हलचल

    Thu Feb 12 , 2026
    बंगलूरू। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ से बाहर आने के बाद शिवकुमार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वह यहां सिर्फ दिल्ली की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved