img-fluid

हरभजन-पीटरसन भी हुए प्रदीप मेहरा के जुनून के दीवाने, आधी रात को रोज दौड़ता है 10 KM

March 22, 2022

नई दिल्‍ली । सोशल मीडिया (social media) पर इन दिनों नोएडा में रहने वाले 19 साल के प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra ) का वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। प्रदीप रोज रात को 10 किलोमीटर दौड़कर अपने घर जाता है और फिर वह वहां पहुंचकर अपने बड़े भाई के लिए खाना भी बनाता है। इसके बाद फिर वह सुबह मैकडोनाल्ड में काम पर लौट आता है। प्रदीप रात को रोज इसलिए दौड़ता है ताकि वह सेना में भर्ती हो सके। हालांकि इस दौरान वह इतने फेमस हो गए हैं कि अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) से लेकर पूर्व भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) भी उसके फैन हो गए हैं।


https://twitter.com/KP24/status/1505791422485733377?s=20&t=iTVbkLIiZamHG1t7vQ0kUg

पीटरसन ने इस युवक के जोश की तारीफ करते हुए लिखा, ‘यह वीडियो आपके सोमवार की सुबह बना देगा। क्या लड़का है!।’ पीटरसन ने यह कमेंट फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी के उस वीडियो को रिट्वीट करके किया, जिसे कापड़ी ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। कापड़ी ने प्रदीप मेहरा को घर तक छोड़ने का आफर दिया था, लेकिन युवक ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। कापड़ी ने इसके बाद प्रदीप मेहरा का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो को अब काफी पसंद किया जा रहा है।

हरभजन सिंह ने भी प्रदीप मेहरा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में चैंपियंस ऐसे ही बनते हैं। चाहे वो जिंदगी की फील्ड हो या स्पोर्ट्स की। वह एक विजेता ही साबित होगा। 19 साल का यह लड़का उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। वीडियो में वह बताता है कि वह घर जाकर खुद के लिए और अपने बड़े भाई के लिए खाना बनाएगा। प्रदीप ने बताया कि उसका बड़ा भाई, नाइट शिफ्ट में नौकरी करता है। माता-पिता के बारे में पूछने पर वह बताता है कि उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं है।

Share:

  • Rajasthan: BJP विधायक ने PM मोदी को बताया भगवान महादेव का अवतार, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

    Tue Mar 22 , 2022
    जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) भाजपा के एक विधायक (BJP MLA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भगवान महादेव का अवतार बताया है। विधानसभा में सोमवार को एप्रोप्रिएशन बिल और फाइनेंस बिल पर बहस के दौरान पाली से भाजपा विधायक ज्ञानचंद पारख (MLA Gyanchand Parakh) ने पीएम मोदी को महादेव का अवतार बताते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved