img-fluid

ट्रोलिंग पर भड़के Harbhajan Singh, सोशल मीडिया पर दिया मजेदार लेकिन तीखा जवाब

March 30, 2026

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(Indian Premier League) के मौजूदा सीजन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर(Former Indian cricketer) हरभजन सिंह(Harbhajan Singh) अपनी कमेंट्री को लेकर विवादों में आ गए हैं। मामला तब बढ़ा जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मीम अकाउंट ने उनकी कमेंट्री के साथ-साथ वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू की शैली पर सवाल उठाए। यह टिप्पणी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के दौरान की गई थी, जिसके बाद यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ गया।

इयान बिशप से तुलना ने बढ़ाया विवाद

मीम अकाउंट ने भारतीय कमेंटेटरों की तुलना वेस्टइंडीज के मशहूर कमेंटेटर इयान बिशप से करते हुए कहा कि हिंदी कमेंट्री में गहराई और तकनीकी समझ की कमी है। इस तुलना पर हरभजन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब बाजार में हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते हैं, साथ ही उन्होंने आलोचक को चुप रहने की नसीहत भी दी।

सोशल मीडिया पर बढ़ी जुबानी जंग

हरभजन के इस जवाब के बाद विवाद और भड़क गया। मीम अकाउंट ने पलटवार करते हुए रविचंद्रन अश्विन के साथ उनकी पुरानी प्रतिद्वंद्विता का जिक्र किया और आरोप लगाया कि जलन की वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ। इसके साथ ही यूजर ने उकसाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे बहस और तीखी हो गई।

इस पर हरभजन सिंह ने भी कड़े शब्दों में जवाब देते हुए आलोचकों पर निशाना साधा और विवादित टिप्पणियां कीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

सहवाग और आकाश चोपड़ा भी आए निशाने पर

विवाद यहीं नहीं रुका। कुछ यूजर्स ने आकाश चोपड़ा, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इस पर हरभजन ने भी तीखे अंदाज में जवाब दिया, जिससे मामला और गरमा गया।


  • पहले भी उठ चुके हैं कमेंट्री पर सवाल

    गौरतलब है कि इससे पहले भी टी20 विश्व कप के दौरान आकाश चोपड़ा की कमेंट्री को लेकर विवाद सामने आ चुका है। अब उसी कड़ी में हरभजन सिंह का नाम भी जुड़ गया है और यह बहस लगातार सोशल मीडिया पर फैलती जा रही है। आईपीएल जैसे बड़े मंच पर कमेंट्री को लेकर उठे इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना कितना जरूरी है। साथ ही, सोशल मीडिया पर बढ़ती तीखी प्रतिक्रियाएं इस बात का संकेत हैं कि अब दर्शक अपनी राय खुलकर रखने लगे हैं।

    Share:

  • मुंबई इंडियंस की जीत का फॉर्मूला: रोहित का तूफान और गेंदबाजों का मैजिक

    Mon Mar 30 , 2026
    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League)2026 में रविवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)ने कोलकाता नाइट राइडर्स Kolkata Knight Riders)को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 221 रन जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने बेहतरीन बल्लेबाजी और सूझबूझ भरे प्रदर्शन के दम पर मैच अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved