img-fluid

हरदा: कृषि मंत्री के नेतृत्व में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर से निकाली तिरंगा यात्रा

August 14, 2022

हरदा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है। जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं। घर-घर तिरंगा अभियान (house to house tricolor campaign) चल रहा है। हरदा (Harda) में किसानों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर अभियान में भागीदारी की। कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) के नेतृत्व में हजारों किसान इस यात्रा में शामिल हुए। हर ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाया गया था।

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत कश्मीर, लेह लद्दाख से लेकर पूर्वांचल के साथ कन्याकुमारी तक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है, वहीं मध्य प्रदेश के हरदा में भी अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में एक हजार से ज्यादा किसान 14 अगस्त रविवार को अपनी परंपरागत ड्रेस-धोती, कुर्ता के साथ साफा बांधकर तिरंगा यात्रा में शरीक हुए।


सभी किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा रखा था। एक साथ जब इतने ट्रैक्टर तिरंगा लगाकर शहर की सड़कों पर निकले तो अलग ही माहौल नजर आया। किसानों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, वहीं राष्ट्रीय गानों की धुनों पर कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ किसानों ने डांस भी किया।

Share:

  • 22 अगस्त को भोपाल दौरे पर रहेंगे अमित शाह, मध्य क्षेत्रीय परिषद की होगी बैठक

    Sun Aug 14 , 2022
    भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) 22 अगस्त को भोपाल के दौरे पर रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal of Madhya Pradesh) में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। बैठक में नक्सलवाद के साथ आतंरिक सुरक्षा के मुद्दे सहित आतंकी गतिविधियों (terrorist activities) को लेकर चर्चा की जाएगी। मध्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved