img-fluid

तेल के बढ़ते दामों पर बोले हरदीप पुरी: मोदी राज में सबसे कम 30 फीसदी हुई वृद्धि, लेकिन लोगों की बेसिक सैलरी भी तो बढ़ी

April 29, 2022

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि मोदी काल में ईंधन की कीमतों में वृद्धि सबसे कम 30 फीसदी हुई है 80 फीसदी नहीं, जबकि मूल वेतन में दशकों से लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही सरकार विभिन्न श्रेणियों के तहत लोगों को मुफ्त योजनाएं दे रही है।

यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई से बढ़े कच्चे तेल के दाम
पुरी ने कहा कि हम अभी भी महामारी से उबर नहीं पाए हैं। अभी भी 80 करोड़ लोगों को भोजन दे रहे हैं और टीके लगा रहे हैं। यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई हुई जिससे तेल की कीमतें 19.56 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 130 डॉलर हो गईं। केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर 32 रुपये उत्पाद शुल्क लगाया, दिवाली से पहले हमने इसे घटाया और दरें कम हुई थीं।


राज्यों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पीएम लगातार प्रयासरत रहे हैं, उन्होंने आजीविका के मुद्दे से संबंधित सहकारी संघवाद की सर्वोत्तम भावना दिखाई है। बोझ का बंटवारा समान नहीं होना चाहिए, केंद्र ने ईंधन क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी संभाली है। राज्यों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा हम ईरान जैसे खाड़ी देशों के करीब स्थित हैं, जहां बहुत सारा तेल है। हमारे रूस के साथ ऊर्जा संबंध हैं, हम उनसे कच्चा तेल खरीदते हैं लेकिन हमारा कुल आयात 0.2 फीसदी से अधिक नहीं है, हम शर्तों के अनुसार खरीदने के लिए तैयार हैं। हमें अपने हितों का ध्यान रखना होगा।

Share:

  • जामा मस्जिद शाही इमाम ने सांप्रदायिक माहौल पर जताई नाराजगी, पीएम, गृह मंत्री से मिलने का मांगेंगे वक्त

    Fri Apr 29 , 2022
    नई दिल्ली । देश में सांप्रदायिक माहौल (Communal Atmosphere) पर दिल्ली जामा मस्जिद (Delhi Jama Masjid) के शाही इमाम (Shahi Imam) अहमद बुखारी (Ahamad Bukhari) ने नाराजगी जताते हुए (Expresses Displeasure) कहा कि, मैं इन सभी घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से मुलाकात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved