img-fluid

Haryana: राज्यसभा चुनाव में मतदान के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा… देर रात घोषित हुए नतीजे

March 17, 2026

चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) से राज्यसभा की दो सीटों (Two Rajya Sabha seats) के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा (High Voltage Drama) हुआ। मतगणना करीब साढ़े पांच घंटे बाधित रही। एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया (BJP candidate Sanjay Bhatia) जीत गए जबकि दूसरी पर कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध (Congress candidate Karmaveer Bauddh) विजेता बने। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। संजय भाटिया को 31, कर्मबीर बौद्ध को 28 और सतीश नांदल को 27 वोट मिले। कांग्रेस के कर्मबीर बौद्ध को एक वोट से जीत मिली।


  • शाम पांच बजे से शुरू होने वाली काऊंटिंग करीब साढ़े पांच घंटे रुकी रही और रात साढ़े दस बजे फिर शुरू हुई और एक बजे बजकर दस मिनट पर नतीजे घो​षित किए गए। इसमें कांग्रेस विधायक परमवीर का वोट रद्द पाया गया है।

    कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का वोट रद्द
    सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी, जो शाम 4 बजे तक चली। सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतदान किया, जबकि आखिरी में विधानसभा स्पीकर हरविंद कल्याण ने वोट डाला। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में 88 विधायकों ने वोट का प्रयोग किया। इनैलो के दोनों विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे। 88 वोट पोल होने के बाद जीत के लिए कोटा वोट 30 रह गया है।

    कांग्रेस के विधायक एक साथ ही विधानसभा पहुंचे थे, जहां बारी-बारी से सभी ने मतदान किया। शाम 5 बजे काऊंटिंग शुरू होनी थी मगर भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की थी। इनमें ऐलनाबाद के कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल और टोहाना से कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह शामिल हैं।

    दूसरी ओर, कांग्रेस ने ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत चुनाव अधिकारी से की। दोनों दलों की ओर से आई शिकायत को चुनाव अधिकारी की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई। इनका निपटारा रात 10 बजे के बाद हुआ, जिसमें कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के वोट को रद्द पाया गया और अनिल विज के वोट को सही पाया गया। उसके बाद ही काऊंटिंग शुरू हो पाई।

    कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वॉटिंग की
    भले ही कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए लेकिन कांग्रेस की साख को धक्का लगा क्योंकि उनके पांच विधायकों ने क्रॉस वॉटिंग की और 4 वोट अवैध पाए गए हैं।

    हुड्डा बोले, अग्निपरीक्षा को पार किया
    पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा अपने विधायकों को एकजुट रखने में कायमाब रहे। चुनाव नतीजे आने के बाद हुड्डा के चेहरे पर जीत की खुशी से ज्यादा क्रॉस वोटिंग की टीस नजर आई। उन्होंने मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार किया कि कांग्रेस के सामने यह चुनाव एक बेहद बड़ी चुनौती थी और पार्टी के भीतर दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। हुड्डा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने ऐन मौके पर पार्टी के साथ धोखा किया है, हरियाणा की जनता उनसे इसका बदला जरूर लेगी।

    उन्होंने इस चुनाव को कांग्रेस के लिए एक अग्निपरीक्षा करार दिया, जिसे पार्टी ने भारी मुश्किलों के बाद पास कर लिया है। आरओ का रवैया पक्षपात पूर्ण रहा। निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा करके वोट चोरी का प्रयास किया गया। वहीं, कांग्रेस विधायक बीबी बतरा और रामकरण काला जीत के बाद रो पड़े। हुड्डा ने उन्हें शांत कराते हुए कहा कि रिटर्निंग अफसर ने जो पक्षपात रवैया अपनाया, उसे सख्ती से निपटा जाएगा।

    डिप्टी सीएम ने विधायक खरीदने का प्रयास किया: हरिप्रसाद
    हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद ने कहा कि मोदी और अमित शाह कितन प्रयास कर लें, लेकिन जनता सबक सिखाएगा। गुजरात के डिप्टी सीएम ने यहां विधायक खरीदने का प्रयास किया शिमला में आकर भी विधायक खरीदने का प्रयास किया गया। आर.ओ. ने हमारे 4 विधायकों का वोट इनवेलिड करने का प्रयास किया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी द्वारा हर अनैतिक हथकंडा अपनाया गया। 4 वोट इनवेलिड की गई, 1 वोट पहले इनवेलिड किया। सिर्फ एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए बीजेपी ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया।

    Share:

  • खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमला, सैन्य ठिकाने तबाह करने का दावा; तेल ढांचे को छोड़ा

    Tue Mar 17 , 2026
    वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने खार्ग द्वीप पर हमला कर वहां मौजूद सभी सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। ट्रंप के मुताबिक, इस हमले में द्वीप को भारी नुकसान पहुंचाया गया, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved