
नई दिल्ली । भारत और श्रीलंका(India and Sri Lanka) की सह-मेज़बानी(co-hosts) में होने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026(ICC Men’s T20 World Cup 2026) का आगाज 7 फरवरी को होगा और फाइनल 8 मार्च(Final on March 8) को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में पहली बार इटली की टीम हिस्सा ले रही है। इटली ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया। क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में इटली ने स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे (Scotland and Guernsey)के खिलाफ जीत हासिल कर दूसरा स्थान पाया।
इटली ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें अनुभवी बल्लेबाज वेन मैडसेन को कप्तान बनाया गया है। 42 वर्षीय मैडसेन का अनुभव लंबा है – उन्होंने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में क्लब क्रिकेट खेला है। इटली के लिए अब तक उन्होंने 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और कुल 253 फर्स्ट क्लास, 117 लिस्ट-ए और 219 टी20 मैचों का अनुभव है।
लेकिन इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा में ऑलराउंडर जेजे स्मट्स हैं। 37 वर्षीय स्मट्स ने 2017 से 2021 के बीच साउथ अफ्रीका के लिए 6 वनडे और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वनडे में उन्होंने 45.00 की औसत से 180 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनका औसत 13.38 रहा। इसके अलावा स्मट्स ने 8 विकेट भी लिए। आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी स्पिन गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध स्मट्स ने अब अपने करियर को इटली के लिए नया मोड़ दिया है।
स्मट्स ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी के जरिए इटली के लिए खेलना संभव बनाया। उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले तीन साल से साउथ अफ्रीका के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, इसलिए मुझे इटली के लिए खेलने की पात्रता मिली।’
स्मट्स SA डिवीजन वन में डॉल्फ़िन्स के साथ खेल चुके हैं और SA20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा, CPL में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स का अनुभव भी है।
इटली के लिए यह कोई नई बात नहीं है कि वे पूर्व क्रिकेट देश के खिलाड़ी खेलते हैं। इससे पहले इंग्लैंड के जेड डर्नबैक और ऑस्ट्रेलिया के जो बर्न्स भी इटली के लिए खेल चुके हैं। इटली को ग्रुप-C में रखा गया है, जहां उनका सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और नेपाल से होगा। इटली अपने डेब्यू में यादगार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। टीम अपना पहला मुकाबला 9 फरवरी को कोलकाता में स्कॉटलैंड से खेलेगी।
इटली का स्क्वॉड: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्रेका।
अब यह देखना रोचक होगा कि जेजे स्मट्स अपने अनुभव और आक्रामक अंदाज से इटली के इस ऐतिहासिक वर्ल्ड कप अभियान को कितना खास बना पाते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved