img-fluid

HC ने खुद जज के खिलाफ केस दर्ज करने का दिया निर्देश, जानें क्या है मामला

October 26, 2026

डेस्क: केरल हाई कोर्ट ने पुलिस को एक अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की इजाजत दे दी है. आरोप है कि जज का 17 साल का नाबालिग बेटा कार चला रहा था, और उसकी कार से टक्कर लगने की वजह से 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. ये कार एक्सीडेंट एक दिन पहले चेरानेल्लूर नाम की जगह के पास हुआ था.


  • पुलिस ने खुद हाई कोर्ट से जज के खिलाफ केस दर्ज करने की इजाजत मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने अपने प्रशासनिक स्तर पर यह आदेश जारी किया. एक्सीडेंट में मारे गए जयबालकृष्णन (55) के परिवार वालों ने चेरानेल्लूर पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर धरना-प्रदर्शन किया. जज के नाबालिग बेटे को रविवार को ही जमानत मिल गई थी और वह रिहा हो गया था. लेकिन पीड़ित परिवार के भारी विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में ले लिया है.

    Share:

  • 400 मीटर लंबी महाकाल टनल का काम तेजी से जारी..5 मिनिट में श्रद्धालु पहुँचेंगे हरिफाटक चौराहे से महाकाल लोक

    Mon Oct 26 , 2026
    उज्जैन। हरिफाटक ब्रिज के समीप बन रही महाकाल टनल का काम तेजी से जारी है। यहां अंडर ग्राउंड टनल 400 मीटर लंबी और इस पर 95 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। अगली बारिश से पहले काम पूरा करना है। जयसिंहपुरा से चारधाम मंदिर और नृसिंह घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved