img-fluid

400 मीटर लंबी महाकाल टनल का काम तेजी से जारी..5 मिनिट में श्रद्धालु पहुँचेंगे हरिफाटक चौराहे से महाकाल लोक

October 26, 2026

उज्जैन। हरिफाटक ब्रिज के समीप बन रही महाकाल टनल का काम तेजी से जारी है। यहां अंडर ग्राउंड टनल 400 मीटर लंबी और इस पर 95 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। अगली बारिश से पहले काम पूरा करना है।


  • जयसिंहपुरा से चारधाम मंदिर और नृसिंह घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग होने से ट्रेन गुजरने के दौरान रास्ता बंद करना पड़ता है। इससे वाहन चालकों और श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए हरिफाटक ब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक के नीचे से त्रिवेणी संग्रहालय मार्ग की ओर अंडरपास बनाई जा रही है। अंडरपास तैयार होने के बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही के बावजूद श्रद्धालु और वाहन चालक बिना रुके इस मार्ग से निकल सकेंगे। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और इंतजार से राहत मिलेगी। साथ ही हरिफाटक चौराहे से महाकाल लोक तक पहुंचने में करीब 5 मिनट लगेंगे। सिंहस्थ को देखते हुए यह मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। आम दिनों के अलावा सिंहस्थ में भी आवागमन की दृष्टि से यह टनल महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि उस दौरान भी बड़ी संख्या में रोजाना लोग महाकाल लोक तथा महाकाल दर्शन के लिए पहुँचेंगे। सिंहस्थ के बाद भी यह यातायात व्यवस्था को बहाल करने में काम आएगी। बता दें कि वर्तमान में आम दिनों में भी महाकाल लोक और महाकाल दर्शन करने आने वाले लोगों की संख्या औसतन 80 हजार से 1 लाख तक रोजाना पहुँच जाती है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved