img-fluid

‘उन्हें कम नहीं आंका जा सकता’, T20 World Cup फाइनल से पहले क्रिस गेल ने किया विराट कोहली का समर्थन

June 29, 2024

बारबाडोस। टी20 विश्व कप 2024 अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताब के लिए जंग देखने को मिलेगी। इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान क्रिस गेल ने खराब फॉर्म से जूझ रहे धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का समर्थन किया है। दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कि किंग कोहली को कमतर नहीं आंका जा सकता।

मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। यह दूसरा मौका था जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। इससे पहले अमेरिका के खिलाफ मैच में सौरभ नेत्रवलकर ने उन्हें शून्य पर आउट किया था। टी20 विश्व कप 2024 में कोहली ने सात मैचों में अब तक सिर्फ 75 रन बनाए हैं।


खिताबी मुकाबले से पहले क्रिस गेल ने विराट कोहली की फॉर्म पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “ये चीजें विराट जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ होती हैं। हम जानते हैं कि पिछले विश्व कप में उनका प्रदर्शन कितना प्रभावशाली रहा है। बैट पैच, यह किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन इसके बारे में अच्छी बात यह है कि वह फाइनल में हैं और कभी-कभी बड़े खिलाड़ियों को बुलाया जा सकता है और वे टीम के लिए वास्तविक गेम भी जीत सकते हैं। इसलिए आप विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को बिना किसी संदेह के खारिज नहीं कर सकते। हम जानते हैं कि वह कितने खास हैं, इसलिए हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह कल क्या करते हैं।”

Share:

  • मुंबई में आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक, डिप्टी CM फडणवीस समेत कई अन्य नेता कार्यालय पहुंचे

    Sat Jun 29 , 2024
    मुंबई। भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज मुंबई में हो रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है इसमें शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस दफ्तर पहुंच चुके हैं। फडणवीस के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और अन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved