
इंदौर। पीटीएसी में पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान के यहां लोकायुक्त ने छापा मारा था और उसकी 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया था। इसके बाद उसको सस्पेंड कर दिया गया है और उसकी विभागीय जांच भी शुरू हो गई है, वहीं उसके साथ पिस्टल के साथ फोटो में दिखाई दिए निरीक्षक को भी देवास से भोपाल मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
लोकायुक्त पुलिस ने कुछ दिन पहले पीटीसी में पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान के इंदौर और देवास के 15 ठिकानों पर छापे मारे थे और उसकी 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया था, वहीं लोकायुक्त ने गृह विभाग को उसके यहां हुई कार्रवाई की जानकारी दे दी थी। इसके बाद पीटीसी एसपी वाहिनीसिंह ने उसको सस्पेंड कर दिया है और उसकी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बताते है कि यहां भी वह छह माह से गैरहाजिर चल रहा था। इसकी जांच अलग से करवाई जा रही है, वहीं कल सोशल मीडिया पर फिरोज खान का एक फोटो वायरल हुआ था। इसमें वह देवास के विशेष शाखा के निरीक्षक महेंद्र पटेल के साथ दिखाई दे रहा था। यह फोटो अखबारो में छपने के बाद उसे देवास से पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया गया है। इसके अलावा उसकी पार्टी में कुछ और अधिकारी व नेता भी दिखाई दे रहे है। उन पर भी गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि पिस्टल किसकी है, इसकी भी जांच करवाई जा रही है, क्योंकि प्रधान आरक्षक को पिस्टल अलॉट नहीं होती है। यदि वह देसी पिस्टल है तो इस मामले में भी कार्रवाई हो सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved