img-fluid

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सजा के निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई

February 17, 2026


नई दिल्ली । राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सजा के निलंबन पर (On suspension of sentence of RJD chief Lalu Prasad Yadav) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई (Hearing in Supreme Court has been Postponed) । अब इस मामले में सुनवाई अप्रैल में होगी।

  • सजा के निलंबन को चुनौती देने के मामले में मंगलवार को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एनके सिंह की बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान सीबीआई के वकील ने कहा कि ये सभी आरोपी अवैध रूप से बाहर हैं और ये दोषसिद्धि के बाद की स्थिति है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से चारा घोटाले में सजा पाए आरोपियों के सजा से निलंबन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी।

    देवघर जिला कोषागार घोटाले में साल 1990 और 1994 के बीच देवघर ट्रेजरी से 89 लाख रुपए की कथित हेराफेरी शामिल है, जिसमें पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और आरजेडी के प्रमुख लालू यादव को इस घोटाले में दोषी ठहराया गया था। साल 2017 में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 3.5 साल की सजा सुनाई थी।
    इसके साथ ही देवघर जिला पशुपालन विभाग को दवा और अस्पताल के लिए सामानों की खरीद के लिए 4.7 करोड़ रुपए दिए गए थे. लेकिन आरोप लगा कि घोटाला करने वालों ने फेक रसीद के सहारे 89 लाख रुपए से अधिक की राशि निकाल ली। इस केस में लालू पर आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग किया और मामले की जांच के लिए आई फाइल को अपने पास रोके रखा।

    केस को लेकर यह मामला जब गंभीर हुआ तो जांच के आदेश दिए गए। लालू यादव देवघर चारा घोटाला मामले के साथ ही 4 अन्य केस में भी सजायाफ्ता हैं। उन्हें चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी के 2 मामले के अलावा दुमका ट्रेजरी से अवैध निकासी और डोरंडा मामले में सजा सुनाई जा चुकी है। यह घोटाला चारा घोटाले का हिस्सा है, जिसमें लालू को चाईबासा, दुमका और डोरंडा जैसे चार अन्य मामलों में भी सजा हो चुकी है। स्वास्थ्य आधार पर उन्हें जमानत मिली हुई है।

    Share:

  • विवादास्पद नवा केरल सर्वे को रद्द कर दिया केरल उच्च न्यायालय ने

    Tue Feb 17 , 2026
    कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय (Kerala High Court) ने विवादास्पद नवा केरल सर्वे को रद्द कर दिया (Quashed controversial Nava Kerala Survey) । हाईकोर्ट ने इसे गैरकानूनी करार दिया और इसके वित्तपोषण और क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। यह फैसला विपक्ष के बढ़ते आरोपों के बीच आया है कि नवा केरल सर्वे राजनीतिक रूप से प्रेरित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved