img-fluid

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: 3 जुलाई का दिन अबतक का सबसे गर्म दिन रहा

July 05, 2023

नई दिल्ली। तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन (Climate change) के कारण तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ती गर्मी से पूरी दुनिया हाल बेहाल है। इस बीच, अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल प्रेडिक्शन ने गर्मी को लेकर एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर 3 जुलाई अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वैज्ञानिकों ने कहा कि बढ़ती गर्मी कोई जश्न नहीं, बल्कि लोगों के लिए मौत की सजा है।


कई देशों में हालत खराब

बता दें, दुनिया भर में चल रही लू के कारण सोमवार को औसत वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस तापमान ने साल 2016 में बने पिछले रिकॉर्ड 16.92 डिग्री सेल्सियस को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, दक्षिणी अमेरिका हाल के सप्ताहों में भीषण गर्मी से जूझ रहा है। इसके अलावा, चीन में भी लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। यहां 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान बना हुआ है। वहीं, उत्तरी अफ्रीका में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। परेशान करने वाली बात यह है कि जहां सर्दियों का मौसम है, वहां भी गर्मी महसूस की जा रही है।

तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड
रिपोर्ट में कहा गया है कि अंटार्कटिका में इस समय सर्दियों का मौसम है, लेकिन यहां असामान्य रूप से उच्च तापमान दर्ज किया गया है। अर्जेंटीना द्वीप समूह में यूक्रेन के वर्नाडस्की रिसर्च बेस ने हाल ही में 8.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अपने जुलाई तापमान रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

 

Share:

  • Hindenburg Report Effect: 2023 में गौतम अडानी के नेटवर्थ में 60 अरब डॉलर की गिरावट

    Wed Jul 5 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। जनवरी 2023 के पहले हफ्ते की बात है जब कयास लगाया जा रहा था कि अडानी समूह (Adani Group ) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) कभी भी टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) को पीछे छोड़ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बन जायेंगे तब दोनों के बीच संपत्ति का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved