
शिमला। हिमाचल (Himachal) में मॉनसून कहर बनकर बरपा है। भारी बारिश (Heavy Rain) और बादल फटने के कारण कई जगहों पर सैलाब नजर आ रहा है। भारी बारिश और बाढ़ (Flud) की वजह से राज्य में अलग-अलग जगहों पर कम से कम 6 लोगों की जान चली गई। वहीं लोगों की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर पुल टूट गए हैं और मकान ढह गए हैं।
बादल फटने से आई बाढ़
हिमाचल के सुजानपुर और हमीरपुर जिले में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई। यहां एक शख्स की डूबने से मौत हो गई। पूरे इलाके के नाले उफान मारने लगे। कुल्लू और मोहाल में नाले में तीन ट्रैक्टर और पांच अन्य वाहन बह गए। इसके अलावा चंबा के पास कम से कम 50 वाहन फंस गए। डूबने, भूस्खलन और सड़क हादसे की वजह से लोगों की मौत हुई है।
भू-स्खलन से सड़कों पर आए बड़े पत्थर
मंडी में खोतीनाला और चारमील के पास हुए भूस्खलन के बाद सड़क पर बड़े पत्थर बिखर गए हैं। इसके अलावा यहां के नाले में पानी पुल के ऊपर से बहने लगा और पुल भी डैमेज हो गया। तेजी से बह रहे पानी में काफी मलबा भी आया है जिसकी वजह से हाइवे बंद हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved