img-fluid

मुंबई में भारी बारिश, दोपहर में हाईटाइड की चेतावनी

August 04, 2020

  • वेस्टर्न और हार्बर लाइन पूरी तरह बंद
  • बंद रहेंगे ऑफिस-दुकानें
  • अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई। मुंबई में देर रात से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर चुका है। लोअर परेल, दादर, हिंदमाता, किंग्स सर्किल, सायन, चेंबुर, अंधेरी, सांताक्रूज और कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। मौसम विभाग ने आज दोपहर तक हाई टाइड की चेतावनी दी है। इसके चलते लोगों को बीच या फिर निचले इलाके में न जाने की सलाह दी गई है।
मुंबई में देर रात से तेज बारिश हो रही है। आज दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जाहिर की गई है। इस दौरान 4.51 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। बीएमसी ने लोगों को बीच और निचले इलाकों में न जाने की सलाह दी है।
पिछले 10-12 घंटे से मुंबई में तेज बारिश के चलते कई इलाके पानी में डूब गए हैं। लोअर परेल के अलावा मुंबई के दूसरे इलाके में भी बारिश से सड़कें डूबी हैं। परेल ईस्ट सड़क पर खड़ी बस पानी में डूबी हुई है। वहीं लोग छाता और रेनकोट पहने कमर तक डूबी सड़कों पर चलने को मजबूर हैं।
मुंबई में पिछले 10 घंटे से बारिश हो रही है। बीएमसी के अनुसार, इस दौरान मुंबई में 230 मिमी से ज्यादा बारिश रेकॉर्ड की गई है। मुंबई शहर के कोलाबा में रात एक बजे तक लगभग 69 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि उपनगरीय इलाके सांताक्रूज में 87 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और अगले 24 घंटे में बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है।
बारिश के चलते कुर्ला और सीएसएमटी के बीच वेस्टर्न और हार्बर लाइन पूरी तरह बंद है। सेंट्रल लाइन धीमी गति से चल रही है। मुंबई शहर और उपनगर के कई इलाकों में 8 रूट पर बेस्ट बसें डायवर्ट कर दी गई हैं। मुंबई बीएमसी ने शहर में आज और बुधवार रेड अलर्ट जारी करते हुए मुंबईकरों को घर पर ही रुकने की हिदायत दी है। आज मुंबई में सभी दुकानें और प्राइवेट ऑफिस बंद रखने की सलाह दी गई।

Share:

  • नेपाल ने उत्तराखंड से लगने वाली सीमा पर बनाया हेडक्वार्टर

    Tue Aug 4 , 2020
    पहले भी बनाई थी कई पोस्ट कई और चौकियां बनाने की तैयारी में नेपाल सशस्त्र पुलिस बटालियन की तैनाती पिथौरागढ़। भारत-नेपाल के बीच जारी नक्शा विवाद के बीच नेपाल ने एक बार फिर भारत विरोधी नई चाल को हवा देते हुए अपने सशस्त्र पुलिस बल के लिए धारचूला में एक बटालियन मुख्यालय बनाया है, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved