img-fluid

इंदौर सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में कल भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

August 20, 2022

– तीन दिन, तीन अलर्ट : आज हल्की बारिश के लिए येलो, कल भारी वर्षा के लिए रेड और पसरो भी तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इंदौर। प्रदेश पर एक बार फिर मानसून मेहरबान हो रहा है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी तो कल इंदौर सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पसरो भी इसका असर रहेगा और शहर में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश के आसार हैं। आज से ही यह सिस्टम पूर्वी मध्यप्रदेश में सक्रिय नजर आएगा। इसके कारण दिल्ली मौसम विज्ञान विभाग ने आज ही पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं इंदौर सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वगीं कल यह सिस्टम आगे बढ़ते हुए पश्चिमी मध्यप्रदेश में आएगा, इसके कारण कल इंदौर सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं परसो भी इंदौर सहित पश्चिमी प्रदेश में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


इंदौर सालाना बारिश के कोटे से सिर्फ 3.5 इंच पीछे, दो दिन में पूरा हो सकता है कोटा –

इंदौर में कल भी हल्की बारिश हुई थी, जिसका 1.7 मिलीमीटर के रुप में दर्ज किया गया है, इसके साथ ही कुल बारिश का आंकड़ा 33 इंच को पार कर चुका है। इंदौर में साल की औसत बारिश 37.5 इंच होती है, शहर अब इससे करीब 3.5 इंच ही पीछे चल रहा है। आज से अगले दो दिनों में तेज बारिश को देखते हुए इंदौर में बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना है। इसके बाद भी बारिश के करीब 40 दिन बचेंगे, जिसमें इंदौर का बारिश का आंकड़ा 50 इंच को भी छू सकता है।

Share:

  • हांडी फोड़ते 250 गोविंदा घायल

    Sat Aug 20 , 2022
    मानव पिरामिड टूटते ही कई गोविंदा-एक दूसरे पर गिरे मुंबई।  महाराष्ट्र (maharashtra) में कोरोना (corona) के चलते दो साल बाद जन्माष्टमी (janmashtami) पर मिली दही हांडी (dahi handi)  फोडऩे की अनुमति के बाद गोविंदाओं (govindas) में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मटकी फोडऩे (pot bursting) के दौरान महाराष्ट्र में लगभग 250 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved