
काठमांडू। नेपाल के नुवाकोट स्थित शिवपुरी इलाके में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया गया है कि यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से उड़ा था और स्याफ्रूबेंसी जा रहा था। रास्ते में ही यह दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि, हादसे की वजहों का पता नहीं चल पाया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved