
नई दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन आज गुरुवार शाम 5 बजे झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया.
हालांकि इससे पहले दावा किया जा रहा था कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. लेकिन अब खबर सामने आई कि वह आज शाम 5 बजे ही शपथ लेंगे. इससे पहले, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने रांची स्थित चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में आम सहमति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल का नेता चुना.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved