वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि गांजा (Marijuana) रखने के जुर्म में गिरफ्तार किए गए हजारों लोगों को माफ किया जाए।
आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने ने देश के नाम एक वीडियो संदेश (Video Message) जारी किया और एलान किया कि गांजा रखने और इसका इस्तेमाल करने वालों को जेल में नहीं होना चाहिए इस आरोप में जो भी कैदी जेल (Jail) में बंद हैं उन्हें बाहर निकलने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि वो केवल गांजा रखने के जुर्म में जेल काट रहे सभी कैदियों को माफ कर रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को केवल गांजा रखने के लिए जेल में नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गांजा रखने के चलते लोगों को जेल में बंद कर दिया जाता है। इन आरोपों के चलते लोगों को रोजगार, घर और पढ़ाई-लिखाई के मौके नहीं मिल पाते। श्वेत अश्वेत लोग बराबर मात्रा में गांजे का इस्तेमाल करते हैं। श्वेत लोगों के मुकाबले अश्वेत लोगों को इस मामले में ज्यादा गिरफ्तार किए जाते हैं उन्हें ज्यादा सजा मिलती है।
धिकारियों ने बताया कि केंद्रीय कानूनों के तहत दोषी पाए गए 6,500 लोगों पर इसका सीधा असर होगा। इसके अलावा हजारों अन्य कैदियों को भी इसका फायदा मिलेगा। साथ ही राष्ट्रपति के इस फैसले के बाद राज्यों पर भी यह दबाव बढ़ेगा कि वो भी ऐसे कदम उठाएं।
अमेरिका में गांजे को केंद्रीय कानूनों के तहत कंट्रोल्ड सबस्टैंस एक्ट के शेड्यूल 1 में रखा गया है। इसी शेड्यूल में फेंटानाइल, मेथामफेटामाइन, हेरोइन और LSD जैसी ड्रग्स रखी गई हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved