मुंबई। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा (Neena Gupta and Sanjay Mishra) स्टारर फिल्म वध 2 (Vadh 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 2022 में आई वध का सीक्वल है। फिल्म की रिलीज के मौके पर नीना गुप्ता ने हिंदी सिनेमा में सीक्वल फिल्मों (Sequel films) को लेकर खुलकर बातचीत की और बताया कि आखिर क्यों ज्यादातर सीक्वल दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते।
बॉलीवुड में बढ़ता सीक्वल कल्चर
खास बातचीत में नीना गुप्ता ने कहा कि बॉलीवुड में सीक्वल बनाने का चलन लगातार बढ़ रहा है। फिल्ममेकर्स पहली फिल्म की सफलता को भुनाने के लिए दूसरी फिल्म में नए एलिमेंट्स जोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित होते हैं।
अपनी फिल्म वध 2 पर बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा कि यह जरूर सीक्वल है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह अलग है। मेकर्स ने लीड जोड़ी को बरकरार रखा है, जबकि दर्शकों को नई कहानी देखने को मिलती है। उनके मुताबिक, डायरेक्टर का यह फैसला काफी शानदार रहा।
क्यों नहीं चलते हिंदी फिल्मों के सीक्वल
नीना गुप्ता का मानना है कि सीक्वल फिल्मों से दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। दर्शक पहली फिल्म जैसा ही अनुभव दोबारा चाहते हैं, जबकि निर्देशक अपने मन में कहानी का निष्कर्ष पहले ही निकाल चुका होता है। ऐसे में वही जादू दोबारा पैदा कर पाना मुश्किल हो जाता है।
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पर भी की बात
नीना गुप्ता ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और यह भी नहीं पता कि सीक्वल बनाते वक्त मेकर्स ने क्या सोच रखी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved