img-fluid

इंदौर में तेज रफ्तार और रौब पड़ा भारी, ब्लैक फिल्म लगी कार में युवक पकड़ा गया

March 31, 2026

इंदौर। इंदौर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना एक युवक को भारी पड़ गया। ब्लैक फिल्म लगाकर तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहे युवक को पुलिस ने न सिर्फ पकड़ा, बल्कि मौके पर ही उससे सार्वजनिक माफी भी मंगवाई। दरअसल इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा, जो कार पर ब्लैक फिल्म लगाकर तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।


  • जांच के दौरान सामने आया कि कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। जिसमें पुलिस ने मौके पर ही कार से ब्लैक फिल्म हटवाई और युवक पर चालानी कार्रवाई की। इतना ही नहीं, युवक से कान पकड़कर सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    Share:

  • हनी सिंह के कॉन्सर्ट में उड़ी नियमों की धज्जियां, अवैध लेजर लाइट के इस्तेमाल पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Tue Mar 31 , 2026
    मुंबई। मशहूर सिंगर-रैपर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मामला 28 मार्च को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में हुए यो यो हनी सिंह के म्यूजिक कॉन्सर्ट से जुड़ा है। इस कॉन्सर्ट में भारी संख्या में फैंस हनी सिंह को सुनने और देखने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved