img-fluid

‘हिमंत बिस्व सरमा ने जिसके साथ भी काम किया, सबको धोखा दिया’, रैली में राहुल का सीएम पर हमला

April 02, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम में एक चुनावी रैली में भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर जमकर हमले किए। रैली में उन्होंने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को भी याद किया। उन्होंने कहा, जुबीन गर्ग ने सबकी मदद की। सबको सम्मान दिया। प्यार-मोहब्बत की बात की। एकता और भाईचारे की बात की। जो भी गरीब व्यक्ति उनके पास जाता था, वो खुशी के साथ लौटता था। जुबीन गर्ग की विचारधारा, हिमंत बिस्व सरमा की विचारधारा के बिल्कुल खिलाफ थी। हिमंत बिस्व सरमा ने जिसके साथ भी काम किया, सबको धोखा दिया, चाहे वह तरुण गोगोई हों या सोनावाल हों।

उन्होंने कहा, असम शंकर देव, भूपेन हजारिका, ज्योति प्रसाद अग्रवाल, तरुण गोगोई और जुबिन गर्ग जैसी हस्तियों की जमीन है। इन सभी के अंदर असम की आत्मा थी। ये असम के लिए लड़े। पूरी जिंदगी इन्होंने असम के लिए दी। इन सबने एक ही बात कही थी कि लोगों को जोड़ना है, नफरत को मिटाना है, हिंसा को मिटाना है, मोहब्बत फैलानी है। असम में यह सोच बहुत गहरी है। लोगों को जोड़ना और उनकी इज्जत करना असम की आत्मा में रचा-बसा है। मगर आज असम के मुख्यमंत्री नफरत फैला रहे हैं और लोगों को डरा-धमका रहे हैं।

Share:

  • महाराष्ट्र में अब 'तलवार बाबा' अरेस्ट, शमशीर लेकर... ऐसे करता था शोषण

    Thu Apr 2 , 2026
    बडूर: महाराष्ट्र में भोंदू बाबा अशोक खरात के बाद अब पुलिस ने एक और ऐसे ही बाबा की काले करतूतों का भंडाफोड़ किया है. मामला बिलोली तहसील के बडूर गांव का है. खुद को ‘तलवार बाबा’ बताने वाले ज्ञानेश्वर करडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि ये बाबा हाथ में नंगी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved