img-fluid

गयाना की संसद में गूंजी हिंदी: मंत्री विकास रामकिसुन ने चुनौती का दिया जवाब, वीडियो चर्चा में

February 11, 2026

जॉर्जटाउन (गयाना)। गयाना की संसद (Parliament of Guyana) में हिंदी भाषा (Hindi language) को लेकर एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया है, जहां कृषि राज्यमंत्री विकास रामकिसुन (Vikas Ramkisun) ने अपने हिंदी ज्ञान पर उठे सवाल का जवाब सीधे हिंदी में देकर विपक्ष को चुनौती दे दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

विपक्ष के सवाल पर हिंदी में दिया जवाब
संसद की कार्यवाही के दौरान एक विपक्षी सांसद ने मंत्री रामकिसुन की हिंदी की समझ पर टिप्पणी की। इसके जवाब में रामकिसुन ने शुद्ध हिंदी में कहा कि वे किसी भी मंच, किसी भी विषय पर बहस के लिए तैयार हैं और बिना कागज के चर्चा करेंगे।
उन्होंने अध्यक्ष को संबोधित करते हुए विपक्षी सदस्य को खुली चुनौती दी कि वे समय और विषय तय कर लें, वह हर स्तर पर चर्चा करने को तैयार हैं।

बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम का वीडियो भारतीय उच्चायोग ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसके बाद यह व्यापक चर्चा का विषय बन गया।

गयाना में भारतीय मूल की मजबूत सांस्कृतिक छाप
कैरेबियाई देश गयाना में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है और यहां हिंदी तथा भारतीय परंपराओं का सांस्कृतिक प्रभाव लंबे समय से देखा जाता रहा है। ऐसे में संसद में हिंदी का प्रयोग प्रतीकात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



  • कौन हैं विकास रामकिसुन?
    विकास रामकिसुन को वर्ष 2025 में गयाना के कृषि मंत्रालय में मंत्री नियुक्त किया गया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स और फाइनेंस में स्नातक तथा परास्नातक की पढ़ाई की है। इसके बाद गयाना विश्वविद्यालय से कानून (LLB) की डिग्री हासिल की।
    वर्ष 2020 से 2025 तक वे कृषि मंत्रालय में संसदीय सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। वित्त, विधि और सार्वजनिक सेवा से जुड़े विषयों में उनकी पकड़ मानी जाती है, और वे कृषि क्षेत्र में नीतिगत कामकाज से जुड़े रहे हैं।

    वीडियो के बाद बढ़ी चर्चा
    संसद में हिंदी में दिए गए उनके जवाब को भारतीय मूल की सांस्कृतिक विरासत और भाषा की वैश्विक उपस्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

    Share:

  • बांग्लादेश चुनाव से पहले BNP की अपील: समर्थकों से मतदान केंद्रों पर फजर की नमाज पढ़ने को कहा

    Wed Feb 11 , 2026
    ढाका। बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होने वाले आम चुनाव (Bangladesh Election) से पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने अपने समर्थकों से मतदान केंद्रों पर सुबह से मौजूद रहने की अपील की है। पार्टी के कार्यकारी प्रमुख तारिक रहमान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव के दिन फजर की नमाज मतदान केंद्रों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved