img-fluid

हिन्दू महासभा ने किया बड़ा ऐलान, कहा- मथुरा की शाही मस्जिद में लगेगी भगवान कृष्ण की मूर्ति

November 30, 2021

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित शाही ईदगाह (Mathura Eidgah) में भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने और संकल्प यात्रा जैसे आयोजन करने की कई संगठनों की घोषणा के मद्देनजर प्रशासन ने श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों (येलो जोन) की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

हिंदुत्ववादी संगठन हिंदू महासभा ने खुलेआम ऐलान करते हुए कहा हैं कि वह लोग 6 दिसंबर को यानी (बाबरी मस्जिद की शहादत दिवस) के मौके पर मस्जिद में भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित करेंगे। अन्य हिंदुत्वादी संगठन नारायणी सेना ने कहा है कि वह मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर विश्राम घाट से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक मार्च निकलेंगे।


हिंदू महासभा के अनुसार मस्जिद की जगह को शुद्ध करने के लिए महाजलाभिषेक किया जाएगा जिसके बाद शाही ईदगाह में भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित करेगें। हिंदू महासभा समेत अन्य हिंदुत्ववादी संगठन की धमकी के बाद प्रशासन ने मथुरा में धारा 144 लागू कर दी हैं।

डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा मथुरा में किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यलो जोन में पुलिस-पीएसी की तैनाती की गई है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ। गौरव ग्रोवर भी स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘भड़काऊ पोस्ट डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।’

गौरतलब है कि विवादित स्थल से शाही ईदगाह को हटाए जाने की मांग को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति, नारायणी सेना नामक कई संगठनों एवं कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का अनुयायी बताते हुए मथुरा की जिला एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में वाद दाखिल किए हैं, जो विचाराधीन हैं।

Share:

  • सर्दियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है गाजर, सेवन करने से मिलेंगें गजब के फायदें

    Tue Nov 30 , 2021
    नई दिल्‍ली। गाजर(Carrot) को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है। ये ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट बल्कि कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। आधे कप गाजर में 25 कैलोरी, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम शुगर और 0।5 ग्राम प्रोटीन होता है। गाजर में विटामिन A, K, C, पोटेशियम, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved