img-fluid

‘हिंदुओं को एकजुट होकर रक्षा करने वाला नेता चुनना होगा’- दिलीप घोष

February 09, 2026

डेस्क: बीजेपी नेता दिलीप घोष ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर राज्य में हिंदुओं की रक्षा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया. दिलीप घोष ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं और विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं. कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए घोष ने कहा कि आज बंगाल में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर हमले और जब हम अपने कार्यक्रम करते हैं, तो पुलिस हमारे झंडे उतार देती है. बीजेपी नेता ने कहा कि पुलिस और गुंडे मिलकर यह सब कर रहे हैं.


  • दिलीप घोष ने कहा कि हिंदू समुदाय को इस स्थिति में धकेला जा रहा है. दिलीप घोष ने दावा किया कि पुलिस और स्थानीय गुंडे मिलकर हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं. इससे कई लोग मुर्शिदाबाद से मालदा पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने हिंदू समुदाय से एकजुट होने और ऐसे नेताओं को चुनने की अपील की जो उनके हितों की रक्षा कर सकें. उन्होंने कहा कि अब, हिंदू बंगाल के मुर्शिदाबाद से मालदा में पलायन कर रहे हैं. इसलिए, हिंदुओं की रक्षा के लिए, हिंदुओं को खुद आगे आना होगा और एक ऐसा नेता चुनना होगा जो उनकी रक्षा करें.

    पश्चिम बंगाल में राजनीति की गरमाहट इसलिए भी ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से बड़ी चुनौती मिल रही है. इसके बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC ने विपक्ष के INDIA ब्लॉक का हिस्सा होने के बावजूद, कांग्रेस या किसी सहयोगी के साथ गठबंधन पर कोई बातचीत शुरू नहीं की है.

    Share:

  • बेउर जेल में ही रहेंगे सांसद पप्पू यादव, जमानत याचिका पर टली सुनवाई

    Mon Feb 9 , 2026
    पटना: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इस समय पटना के बेउर जेल में बंद हैं. शुक्रवार देर रात पुलिस ने उन्हें 35 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था. इस मामले में जमानत के लिए आज यानी कि सोमवार (09 फरवरी) को सुनवाई होने वाली थी. हालांकि ये सुनवाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved