img-fluid

थलापति विजय को अंडों से मारो… बोले रजनीकांत के फैंस, टीम ने दी सख्त नसीहत

February 13, 2025

डेस्क। फैंस के झगड़ों के बीच अक्सर सेलेब्रिटी अपने आपको फंसा हुआ पाते हैं। ताजा उदाहरण सुपरस्टार रजनीकांत का है। वह बिना किसी वजह के एक मामले में उलझ गए हैं। इल्जाम है कि उनके फैंस ने अभिनेता विजय पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके बाद रजनीकांत की टीम ने अभिनेता विजय के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि रजनीकांत अपने साथी एक्टर के बारे में नकारात्मक टिप्पणी को पसंद नहीं करते हैं।

विवाद तब पैदा हुआ जब थलाइवा और विजय के फैंस के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद रजनीकांत की टीम को इस मामले पर अपना रुख साफ करना पड़ा। रजनीकांत की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया जिसमें तथाकथित रजनीकांत के फैंस की तरफ से एक्टर विजय पर की गई बयानबाजी की निंदा की गई। टीम की तरफ से कहा गया कि “यह बयान स्वीकार करने लायक नहीं है और ये रजनीकांत के फैंस की मर्यादाओं के खिलाफ हैं।”


स्टेटमेंट में आगे कहा गया कि “इस तरह की हानिकारक सामग्री को बार-बार साझा करने से सिर्फ विभाजन होगा और दुश्मनी ही बढ़ेगी। मीडिया और सोशल मीडिया नेटवर्क को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और ऐसे विवादों को टालने की कोशिश करनी चाहिए। स्टेटमेंट में इस बात पर जोर दिया गया कि सिनेमा का मकसद लोगों को जोड़ना है, न कि उन्हें अगल करना। स्टेटमेंट में गुजारिश की गई कि अपने स्टार्स के साथ तमीज से जश्न मनाएं।

रजनीकांत और विजय तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। दोनों के पास जबरदस्त फैन फालोइंग और सपोर्टर्स हैं। हाल ही में दोनों के फैंस के दरमियान तब गहमा गहमी शुरू हो गई, जब लोगों ने ऑनलाइन ये दावा करना शुरू कर दिया कि रजनीकांत के फैंस ने विजय पर अभद्र टिप्पणी की है। किसी ने यहां तक कह दिया कि विजय को अंडों से मारना चाहिए। इससे विजय के फैंस भड़क गए। इसके बाद फैंस के बीच ऑनलाइन विवाद पैदा हो गया।

Share:

  • MP: पत्नी की आंखों की पलक काटी, प्राइवेट पार्ट-शरीर पर किए चाकू से कई वार; जानें मामला

    Thu Feb 13 , 2025
    शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के पोहरी कस्बे की भगवती कॉलोनी में रहने वाले छोटू खान (Chotu Khan) ने अपनी पत्नी (Wife)के साथ हैवानियत की हद पर कर। इसकी वजह थी, पत्नी के अवैध संबंध होने का शक। इस शक में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved