
रांची। हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 (Khelo India Youth Games Under-18) में अपने तीसरे मैच में मंगलवार को हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) की बालिका टीम ने हॉकी पंजाब (Hockey Punjab) को 6-1 से पराजित कर दिया। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मबोज कोनबेगी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि झारखंड की निक्की कुल्लू ने मैच के पहले मिनट में ही गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक झारखंड टीम सिर्फ एक गोल ही कर पाई थी। लेकिन तीसरे क्वार्टर में तीन गोल तथा अंतिम क्वार्टर में दो गोल कर मैच 6-1 से जीतकर प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
कोनबेगी ने बताया कि अपने पूल में टॉप करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। झारखंड टीम की ओर से निक्की कुल्लू ने पहले मिनट में फील्ड गोल, संजना होरो 33वें मिनट ने फील्ड गोल, रोपनी कुमारी 43वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल, निराली कुजुर ने 52वें मिनट में फील्ड गोल तथा रजनी केरकेट्टा ने पेनाल्टी कॉर्नर से दो गोल 42वें और 54वें मिनट में की। हॉकी पंजाब की ओर से एक मात्र गोल 60वें मिनट तरनप्रीत कौर ने किया। टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved