img-fluid

CM House में होली, Shivraj के गीतों पर झूमे समर्थक

March 19, 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में होली पर्व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ उल्लास पूर्वक मनाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर फाग गीत गाए। शिवराज के गीतों में होली उत्सव में उपस्थिल लोग जमकर झूमे। मुख्यमंत्री ने भी सभी आगंतुकों को गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण था। इसके पहले मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर प्रात: पूजा अर्चना के पश्चात परिवार में तिलक और गुलाल लगाकर होली की बधाईयों का आदान-प्रदान प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्ष के कोरोना काल के बाद उल्लास के साथ सभी लोग होली पर्व मनाने एकत्र हुए हैं।


  • सुमधुर लोकगीत और भजनों की प्रस्तुति
    मुख्यमंत्री निवास पर फाग उत्सव में अनेक कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री ने भी कुछ भजन भी सुनाए। उन्होंने लोकप्रिय बुंदेली लोकगीत मोरी बहू हिरानी है … ऐ भैया मिले … बता दइयो … का गायन सभी के साथ स्वर मिलाकर किया।

    Share:

  • स्वच्छता सर्वेक्षण 2022: नहीं दे पा रहे Feedback

    Sat Mar 19 , 2022
    एक वेबसाइट पर देशभर का लोड, इसलिए सर्वर डाउन भोपाल। शहर की स्वच्छता में रैंकिंग बढ़ाने के लिए भेजा जा रहा सिटीजन फीडबैक सर्वर डाउन होने के कारण नहीं पहुंच पा रहा है। क्योंकि एक ही वेबसाइट पर इस समय पूरे देशभर में दस्तावेजीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी वेबसाइट पर सिटीजन फीडबैक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved