मुंबई (Mumbai) । रंग उत्सव होली (Color Festival Holi) के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं, त्यों-त्यों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri music industry) रंगों में सराबोर होती नजर आ रही है। तभी एक से बढ़कर एक होली गीत ने इस बार रंगों की खुमारी को बढ़ा दिया है, जिसमें भोजपुरी के नए जेनरेशन के सुपर स्टार अंकुश राजा कहां पीछे रहने वाले हैं। उन्होंने भी अपना होली गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ रिलीज कर दिया है, जो तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस गाने को अंकुश राजा ने नजाकत के साथ पेश किया है, जिसे देख या सुनकर कोई भी होली के गुलाल वाले संगीत में रम जाएगा।
View this post on Instagram
अंकुश राजा ने गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है, जो खुद एक भोजपुरी की म्यूजिक सनसनी हैं। अंकुश राजा और प्रियंका ने मिलकर इस गाने में भी खूब धमाल मचाया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved