
भोपाल। मप्र में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है भाजपा की रणनीति आक्रामक होती जा रही है। चुनावी मार्चे पर प्रदेश सरकार के साथ ही मप्र भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है। अब पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय संगठन भी सक्रिय होगा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब केंद्रीय मंत्री भी सक्रिय हो रहे हैं। भाजपा का फोकस अब विंध्य क्षेत्र को साधने पर केंद्रित है। इसी सिलसिले में गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंच रहे हैं। वे इस दौरान मैहर वाली माता के दर्शन भी करेंगे। गौरतलब है कि विंध्य क्षेत्र में 31 विधानसभा और चार लोकसभा सीटें हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सतना दौरा तय हो गया है। 24 फरवरी को उनके दौरे की शुरुआत मैहर में मां शारदा के दर्शन से होगी। इसके बाद सतना में मां शबरी जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे, फिर मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम सतना में ही करेंगे और अगले दिन रवाना होंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved