img-fluid

गृह मंत्रालय ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 66 IAS और IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

May 16, 2025

नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central government) ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (administrative reshuffle) करते हुए अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के 66 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह फेरबदल दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित है।

दिल्ली को इस फेरबदल का सबसे बड़ा हिस्सा मिला है, जहां 21 IAS और 23 IPS अधिकारियों को दिल्ली से अन्य स्थानों पर भेजा गया है या अन्य केंद्र शासित प्रदेशों से वापस दिल्ली लाया गया है। यह फेरबदल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में आने के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक बदलाव है।

21 IAS अधिकारियों में से 11 वरिष्ठ अफसरों को दिल्ली से बाहर भेजा गया है। इनमें प्रमुख नाम आशीष चंद्र वर्मा का है, जो वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। 1994 बैच के IAS अधिकारी वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान वित्त, राजस्व, गृह, सिंचाई समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख सचिव स्तर की जिम्मेदारी संभाली थी।


वित्त सचिव रहते हुए वर्मा का आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के साथ कई बार टकराव हुआ। AAP सरकार ने उन पर महिला सम्मान राशि योजना, दिल्ली जल बोर्ड (DJB) को फंड, पानी के बिलों में छूट देने वाली स्कीम जैसी नीतियों को रोकने और मंत्रियों को दरकिनार कर फैसले लेने का आरोप लगाया था।

सरकार ने उनकी शिकायत उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और गृह मंत्रालय से करते हुए उनके निलंबन और तबादले की मांग की थी। अब उन्हें जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। अन्य अधिकारियों में अनिल कुमार सिंह (1995 बैच), नवीन एस एल (2012), महिमा मदान (2021), अनंत द्विवेदी (2021), श्रेया सिंगल (2020) और ऋषि कुमार (2021) को भी दिल्ली से जम्मू-कश्मीर ट्रांसफर किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव चंचल यादव और परिवहन विभाग के विशेष सचिव सचिन शिंदे को अंडमान-निकोबार भेजा गया है। विनोद पी. कावले को मिजोरम, और कृष्ण मोहन उप्पू, विशेष सचिव (गृह) को पुडुचेरी भेजा गया है। दिल्ली में पहले पीडब्ल्यूडी सचिव और MCD में कार्यरत रहीं दिलराज कौर (2000 बैच) को अंडमान-निकोबार से वापस दिल्ली लाया गया है। वहीं गोवा के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार मिश्रा को दिल्ली लाया गया है।

दिल्ली पुलिस से 26 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर बी.एस. जैसवाल (2001 बैच) को लक्षद्वीप भेजा गया है। वहीं, आर्थिक अपराध शाखा के ज्वाइंट कमिश्नर केशव राम चौरसिया (2003 बैच) को गोवा ट्रांसफर किया गया है। तीन 2004 बैच के अधिकारी- ओमवीर सिंह बिश्नोई, राजकुमार सिंह, और धीरज कुमार को क्रमशः गोवा, चंडीगढ़ और मिजोरम से वापस दिल्ली बुलाया गया है। पुष्पेंद्र कुमार (2006 बैच) को दिल्ली से चंडीगढ़ भेजा गया है।

किसका ट्रांसफर कहां हुआ?
आशीष चंद्र वर्मा- दिल्ली से जम्मू कश्मीर
अनील कुमार सिंह- दिल्ली से जम्मू कश्मीर
सुधीर कुमार- दिल्ली से मिजोरम
दिलराज कौर- अंडमान निकोबार से दिल्ली
पांडुरंग के पोले- जम्मू कश्मीर से दिल्ली
विजय कुमार बिधूड़ी- जम्मू कश्मीर से दिल्ली
चंचल यादव- दिल्ली से अंडमान निकोबार
सचिन शिंदे- दिल्ली से अंडमान निकोबार
विनोद पी कावले- दिल्ली से मिजोरम
रमेश वर्मा- गोवा से दिल्ली
कृष्ण मोहन उप्पू- दिल्ली से पुड्डुचेरी
एएसपीएस रवि प्रकाश- अंडमान निकोबार से पुड्डुचेरी
स्मिथा आर- अंडमान से पुडुड्चेरी
नवीन एसएल- दिल्ली से जम्मू कश्मीर
ए नेदुनचिजियान- पुड्डुचेरी से दिल्ली
अरुण कुमार मिश्रा- गोवा से दिल्ली
कृष्णा कुमार सिंह- अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
संजीव एम गाडकर- जम्मू कश्मीर से गोवा
यतिंद्र एम माराल्कर- लद्दाख से गोवा
शकील उल रहमान रादर- जम्मू कश्मीर से गोवा
प्रदीप कुमार- जम्मू कश्मीर से चंडीगढ़
राहुल शर्मा- जम्मू कश्मीर से लद्दाख
सुनील अंचीपाका- गोवा से दिल्ली
सौम्य सौरभ- अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
चौधरी मोहम्मद यासीन- जम्मू कश्मीर से पुड्डुचेरी
विक्रांथ राजा ए- लक्षद्वीप से पुड्डचेरी
शाश्वत सौरभ- अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
टालो पोटोम- अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
श्रीकांत बालासाहेब सुसे- लद्दाख से जम्मू कश्मीर
संतोज जी सुखदेव- लद्दाख से गोवा
अर्जुन मोहन- लक्षद्वीप से गोवा
स्नेहा सूर्यकांत गिट्टे- गोवा से अरुणाचल प्रदेश
अस्विन चंद्रू ए- गोवा से अरुणाचल प्रदेश
यश्विनी बी- गोवा से अरुणाचल प्रदेश
श्रेया सिंघल- दिल्ली से जम्मू कश्मीर
महिमा मदान- दिल्ली से जम्मू कश्मीर
अनंथ द्विवेदी- दिल्ली से जम्मू कश्मीर
नीतीश राजोरा- जम्मू कश्मीर से लद्दाख
सोमा शेखर अप्पाराव कोटारू- पुड्डुचेरी से लक्षद्वीप
राकेश कुमार- जम्मू कश्मीर से लद्दाख
बी शंकर जयसवाल- दिल्ली से लक्षद्वीप
केशवराम चौरसिया- दिल्ली से गोवा
ओमवीर सिंह बिश्नोई- गोवा से दिल्ली
राजकुमार सिंह- चंडीगढ़ से दिल्ली
धीरज कुमार- मिजोरम से दिल्ली
पुष्पेंद्र कुमार- दिल्ली से चंडीगढ़
उमेश कुमार- जम्मू कश्मीर से दिल्ली
अशोक मलिक- दिल्ली से मिजोरम
समीर शर्मा- लक्षद्वीप से जम्मू कश्मीर
देवेश कुमार माहला- दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश
सुरेंद्र चौधरी- दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश
अपूर्वा गुप्ता- दिल्ली से अंडमान निकोबार
शरद भाष्कर दराडे- अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
एके लाल दमन दीव से पुड्डुचेरी
संजीव कुमार यादव- जम्मू कश्मीर से दिल्ली
महेश कुमार बरनवाल- अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
रोहित राजबीर सिंह- अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
अनंत मित्तल- अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
संदीप गुप्ता- जम्मू कश्मीर से दिल्ली
नारा चैतन्य- पुड्डेचीर से दिल्ली
अभिमन्यु पोसवाल- अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
शिवेंदु भूषण- मिजोरम से अरुणाचल प्रधेश
अनुराग द्विवेदी- दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश
ऋषि कुमार- दिल्ली से जम्मू कश्मीर
निथ्या राधाकृष्णन- दिल्ली से पुड्डुचेरी
केएम प्रियंका- दिल्ली से चंडीगढ़

Share:

  • Salman Khan will appear in High Court, hearing of many stars will be held in black buck case

    Fri May 16 , 2025
    Mumbai: Bollywood actor Salman Khan will now appear in the High Court in the black buck case. Rajasthan High Court has fixed a new date for this case. Not only Salman Khan, but all the appeals related to Sonali Bendre, Tabu, Saif Ali Khan, Dushyant Singh and Neelam will be jointly debated in this case. Talking […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved