img-fluid

महंगे होम लोन के बाद भी 2022 में मकानों की बिक्री आठ साल के उच्च स्तर पर, 3.65 लाख मकान बिके

December 28, 2022

नई दिल्ली। होम लोन पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बावजूद इस साल सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री आठ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान कुल 3.65 लाख मकान बिके। इससे पहले 2014 में यह आंकड़ा 3.43 लाख इकाई था।

संपत्ति सलाहकार एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, सात प्रमुख शहरों में इस साल कुल 3,64,900 मकान बिके। यह आंकड़ा 2021 में बिके 2,36,500 इकाइयों से 54 फीसदी ज्यादा है। आवासीय संपत्तियों की कीमतें चार से सात फीसदी बढ़ी हैं।


नई आपूर्तियों में 51 फीसदी इजाफा
सात प्रमुख शहरों मे नए मकानों की आपूर्ति इस साल 51 फीसदी बढ़कर 3,57,600 इकाई पहुंच गई। 2021 में यह आंकड़ा 2,36,700 इकाई था। मुंबई और हैदराबाद का नई आपूर्ति में सबसे अधिक हिस्सा रहा। सामूहिक रूप से नई आपूर्ति में दोनों की हिस्सेदारी करीब 54 फीसदी रही।

Share:

  • देश की पहली 100% ‘देसी’ कार बनाने का श्रेय रतन टाटा को, जानें उनसे जुड़ी ये अनसुनी बातें

    Wed Dec 28 , 2022
    नई दिल्ली। भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का आज यानी 28 दिसंबर को 85वां जन्म दिन है। ख्यातिप्राप्त बिजनेस मैन के अलावे रतन टाटा की एक मोटिवेशनल स्पीकर भी रहे हैं। वे परोपकार और मानवता की भावना के बिना कारोबार का संचालन करने में भरोसा नहीं रखते हैं। उनका जन्म […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved