
जबलपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने आज जबलपुर में सुभाषचंद्र मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों अशोक साहू और डॉ. तृप्ति गुप्ता के घर पर छापे मारकर करोड़ों की अवैध संपत्ति का पता लगाया।
डॉ. तृप्ति गुप्ता यूनिवर्सिटी (Dr. Tripti Gupta University) में पूर्व रजिस्ट्रार के पद पर भी काबिज रह चुकी हैं। वहां भी अनियमितता के चलते इनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। आज सुबह ईओडब्ल्यू द्वारा की गई छापामारी में दोनों डॉक्टरों के पास आय से अधिक 72 फीसदी संपत्ति मिली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved