
नयी दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के 125 सीसी श्रेणी में लोकप्रिय मोटरसाइकिल शाईन के ग्राहकों की संख्या 90 लाख के पार पहुंच गयी है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि वर्श 2006 में भारतीय बाजार में इस ब्रांड को लाँच किये जाने के बाद से ही इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इस श्रेणी में इसकी 39 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। पिछले सालों के दौरान शाईन ने निरंतर नए फीचरों के साथ उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए 125 सीसी सेगमेन्ट को नए आयाम दिए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved