
इंदौर। देर रात को तेजाजी नगर (Tejaji Nagar) क्षेत्र में ब्रिज पर खड़े एक खराब ट्रक (damaged truck) में पीछे से आए दो ट्रक घुस गए। हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर (Driver) की मौत हो गई, जबकि इसी घटना में दो घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम (Traffic jam) की स्थिति बन गई और वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सडक़ से हटाया और यातायात शुरू करवाया। जिसकी मौत हुई वह भोपाल का रहने वाला था। वहीं जो घायल हुए हैं वह तमिलनाडू के रहने वाले हैं।
तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि कनाडि़य़ा से राऊ तरफ जा रहा एक ट्रक खराब हुआ तो उसे चालक ने ब्रिज पर ही खड़ा दिया। इस बीच पीछे से आ रहे दो ट्रक एक के बाद एक उसमें जा टकराए। घटना में दोनों ही ट्रकों के आगे के कैबिन दब गए और उनके चालक कैबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ ने ट्रकों में फंसे चालकों और परिचालकों को निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। एक ट्रक के चालक देवीसिंह पिता भागचंद निवासी बैरसिया भोपाल की हादसे में मौत हो गई। वहीं तमिलनाड़ु निवासी शारदा पिता एलोपन और मो. फारुख को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत सामान्य है। उधर, पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त तीनों ट्रकों को तेजाजी नगर थाने पहुंचाया और मामले में केस भी दर्ज किया।
चलते-चलते फटा डायल 100 का टायर
देर रात को कोतवाली क्षेत्र में भी एक हादसा हुआ, जिसमें 100 डायल में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। मिली जानकारी के अनुसार गांधी हॉल के सामने से पुलिस की 100 डायल गुजर रही थी। इस बीच उसका टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि चालक ने वाहन पर समय रहते काबू पा लिया और उसमें सवार पुलिसकर्मियों की जान बच गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved