img-fluid

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, बेकाबू SUV तालाब में गिरी, बच्ची समेत 6 लोगों की मौत

November 03, 2024

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर जिले (Balrampur district) में शनिवार रात को हुई एक भीषण दुर्घटना में एक SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन) अनियंत्रित होकर तालाब (SUV falling pond) में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक महिला व बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बूढ़ा बगीचा मुख्य मार्ग पर स्थित लडुआ मोड़ पर शनिवार रात लगभग 8:30 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन के तालाब में गिरने से उसमें सवार एक महिला और एक बालिका समेत छह लोगों की मौत हो गई।


उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब बलरामपुर जिले के लरिमा गांव के निवासी वाहन में सवार होकर पड़ोसी सूरजपुर जिला जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसयूवी जब लडुआ मोड़ के करीब पहुंची तब वह अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस ने घायल वाहन चालक को बचा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बालिका शामिल है। मृतकों की पहचान चंद्रावती , कृति, संजय मुंडा , उदयनाथ , मंगल दास, भूपेंद्र रूप में हुई है। घायल वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन को जेसीबी मशीन की मदद से तालाब से बाहर निकाला गया।

Share:

  • BJP आज जारी करेंगी झारखंड चुनाव के लिए चुनावी घोषणा पत्र, अमित शाह की तीन रैलियां

    Sun Nov 3 , 2024
    नई दिल्‍ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah)आज झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का चुनावी घोषणापत्र जारी (Election manifesto released)करेंगे और तीन रैलियों को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए वह शनिवार रात को ही झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved