
रतलाम। महू-नीमच हाईवे इन दिनों हादसों का हाईवे बनता जा रहा है। कुछ दिन पहले कार हादसे में दो की मौत के बाद गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब एक बजे स्लीपर कोच यात्री बस स्लीप होकर पलटी खा गई। अजमेर से नासिक जा रही इस बस में सवार यात्रियों में से 28 को चोंटे आई है। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।
बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया हादसा उस समय हुआ जब अजमेर से नाासिक तक चलने वाली स्लीपर कोच बस रात करीब एक बजे रत्तागिरी फंटे के यहां पहुंची। बारिश के बीच चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और वह टर्न वाले हिस्से में पहुंचते ही स्लीप होने लगी। चालक ने उसे संभालने का प्रयास किया किंतु सफल नहीं हुआ और बस पलटी खा गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल और एंबुलेंस को मौके पर भेजकर स्वयं भी पहुंचे। यात्रियों को बस से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सभी भर्ती घायलों की हालत ठीक है।
बस अजमेर से नासिक जा रही थी और इसमें सवार ज्यादातर यात्री राजस्थान के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। कुछ यात्री मंदसौर जिले के भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। घायलों में 12-14 साल के बच्चों से लेकर 60 साल के यात्री भी हैं। कुछ यात्रियों को हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी भी सामने आई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved