
गुवाहाटी। असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) से दिल को झकझोर देने वाली सडक़ दुर्घटना (road accident) की खबर सामने आई है। गुवाहाटी के जलकुबारी इलाके (Jalkubari area) में बीती रात एक भीषण सडक़ हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। शुरुआती जांच के आधार पर पता चला है कि दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग छात्र हैं। यह हादसा जलकुबारी इलाके में हुआ। हादसा कैसे हुआ, किससे हुआ इसे लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved