
कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत की खबर है, हालांकि पुलिस फिलहाल छह लोगों की मौत की पुष्टि कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फतेहपुर जिले के करौली गांव के रहने वाले थे, जो मुंडन संस्कार कराकर प्रयागराज से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
दरअसल, फतेहपुर के करौली गांव से लगभग 18 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास NH-2 पर उनकी पिकअप का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved