बड़ी खबर

बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्‍कर, 9 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली (New Dehli)। बिहार के लखीसराय (Lakhisarai of Bihar)जिले में भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। रामगढ़ चौक थाना इलाके (Ramgarh Chowk police station area)के बिहरौरा गांव में ट्रक ने ऑटो को टक्कर (truck hits auto)मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को पटना रेफर किया गया है। 8 मृतक मुंगेर जिले के रहने वाले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा लखीसराय सिकंदरा मुख्य मार्ग पर आधी रात में हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि ऑटो में लगभग 15 लोग सवार थे। हादसे की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान की जा रही है।

मरने वालों में से 8 लोग मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के जांघेरा गांव के बताए जा रहे हैं। मृतकों का शव लखीसराय अस्पताल लाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मंगलवार की देर रात केटेरर्स का काम करके एक ऑटो से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक में ऑटो को सामने से धक्का मार दिया।

Share:

Next Post

मिशन-370 के लिए दक्षिण भारत में सबसे ज्‍यादा प्रचार अभियान चलाएंगी पार्टी, मोदी मैजिक पर भाजपा को भरोसा

Wed Feb 21 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। भाजपा के मिशन 370 (BJP’s mission 370)की रणनीति में दक्षिण भारत सबसे अहम(South India is most important in strategy) है। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसकी रणनीति (Narendra Modi his strategy)के केंद्र में हैं। पार्टी मोदी के व्यक्तित्व, उनके इस क्षेत्र के लगातार दौरों, अयोध्या में राम मंदिर (Ram temple in […]