
निवाड़ी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी में झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे (Jhansi-Khajuraho National Highway) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात के बाद की बताई जा रही है।
शादी समारोह में जा रहे थे सभी
मृतक उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के कटेरा गांव के निवासी थे। दरअसल सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में निवाड़ी के तिगैला से कुछ दूर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि उनकी गाड़ी फेंका गई और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार्रवाई में जुटी पुलिस
हादसा इतना भयानक था कि शवों के चेहरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ लोगों ने इस दर्दनाक मंजर को देखा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved