खेल

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की ‘नई’ टीम से मिलकर कैसा लगा? कप्तान ऋषभ पंत ने साझा किया अनुभव, जानिए क्या कहा?


मुंबई। आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 27 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मैच मुंबई इंडियंस से है। इस सीजन के लिए दिल्ली ने कमर कस ली है और खिलाड़ी मुंबई में मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

खुद पंत भी कोच रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को पंत ने पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया और जमकर छक्के-चौके लगाए। दिल्ली में इस बार कई नए खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इस नई दिल्ली टीम से मिलने के बाद कप्तान पंत ने अपना अनुभव भी साझा किया।

पंत ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कि ये टीम एकदम नई और पहली बार बनी हो। मैंने प्रैक्टिस सेशन में सभी खिलाड़ियों पर ध्यान दिया और लगा कि सभी एकदम पॉजिटिव माइंडसेट के साथ खेलने आए हैं। एकदूसरे के साथ हमें काफी मजा आ रहा है।


पंत ने नए खिलाड़ियों को टीम के माहौल की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा- फिलहाल हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि नए खिलाड़ियों को किस-किस चीज की जरूरत है। हम सभी खिलाड़ियों के रोल पर बातचीत कर रहे हैं। मैंने नए खिलाड़ियों से अब तक के टीम माहौल को लेकर बातचीत भी की और यह भी प्लान किया कि इस साल माहौल कैसा रहेगा।

कोच रिकी पोंटिंग से अपनी मुलाकात को लेकर पंत ने कहा- पोंटिंग से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। जब भी मैं उनसे मिलता हूं तो ऐसा लगता है कि किसी परिवार के सदस्य से मिल रहा हूं। वह मैदान पर सभी खिलाड़ियों से प्रदर्शन करवाना जानते हैं। सभी खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि पोंटिंग हमें कुछ नया सिखाएं।

दिल्ली की टीम इस प्रकार है: ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्किया डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान।

Share:

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध : रूसी सेना ने मारियुपोल पर कब्जे का किया दावा

Tue Mar 22 , 2022
कीव । रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (War between Russia and Ukraine) के 27वें दिन भी जंग जारी है। गत दिवस मारियुपोल (Mariupol) के स्कूल पर बम बरसाए गए। स्कूल में शरण पाए 400 लोगों में से बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गयी है। सूमी में केमिकल प्लांट (Chemical […]