img-fluid

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मारने के लिए अमेरिका ने कितने रुपए खर्च किए

March 03, 2026

डेस्क: ईरान में खुफिया जानकारी जुटाने के लिए अमेरिका ने अपने सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) के अधिकारियों को जमीन पर तैनात किया हुआ था. बताया जाता है कि तेहरान में हुए हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत CIA की खुफिया इनपुट की वजह से हुई. फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, CIA ने उन्हें ट्रेस करने के लिए ईरान की सड़कों पर लगे कैमरों तक को हैक कर लिया था. CIA की निगरानी इतनी सख्त थी कि उसे उनके बारे में पल-पल की जानकारी मिल रही थी.

अक्टूबर 2023 में इज़राइल पर हुए हिज़्बुल्लाह और हमास के हमलों के बाद ही अमेरिका ने CIA को बड़े पैमाने पर ईरान में सक्रिय कर दिया था. Brown Edu एक विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार 2023 से 2025 के बीच अमेरिका ने ईरान में खुफिया जानकारी जुटाने और इस ऑपरेशन को सफल करने में लगभग 2.5 बिलियन डॉलर (लगभग 2 लाख 28 हज़ार करोड़ रुपए) खर्च किए.


  • अयातु्ल्ला अली खामेनेई की हत्या का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी की तारीफ की थी. ट्रंप ने लिखा- खामेनेई हमारे खुफिया एजेंसियों की ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाए. अमेरिका ने दुनिया के सबसे बड़े शैतान को मार गिराया है. ट्रंप ने खामेनेई की हत्या को अमेरिका के लिए बड़ी उपलब्धि बताया था. इजराइली मीडिया कान के मुताबिक खामेनेई की हत्या के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनका शव दिखाया गया. दोनों को मोसाद के जरिए उनके शव को दिखाया गया.

    वॉटसन ब्राउन एजुकेशन के लिंडा ब्राउन ने मध्य पूर्व में अमेरिकी ऑपरेशन में हुए खर्चों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है. इसके मुताबिक अमेरिका ने 2023 के अक्टूबर से मिडिल ईस्ट पर विशेष ध्यान देना शुरू किया. इसके तहत पहले अमेरिका ने इजराइल को 21.7 बिलियन डॉलर का मिलिट्री पैकेज दिया. इसके अलावा अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के देशों में ऑपरेशन चलाने के लिए 12.7 बिलियन डॉलर का फंड रखा. यह राशि अक्टूबर 2023 से सितंबर 2025 तक खर्च की गई.

    अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक अमेरिका ने ईरान ऑपरेशन पर कितने रुपए खर्च किए, इसकी जानकारी अभी नहीं आ पाई है. नवंबर 2025 में सीआईए की उप निदेशक मैरी मार्गरेट ग्राहम ने एक बयान में कहा कि इस साल का हमारा बजट 44 बिलियन डॉलर है. हालांकि, मैरी ग्राहम ने यह नहीं बताया कि ईरान में ऑपरेशन चलाने के लिए उन्हें कितने रुपए दिए गए हैं.

    Share:

  • पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, आने लगे कॉल तो…

    Tue Mar 3 , 2026
    मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक रेलवे कर्मचारी पति पर अपनी ही पत्नी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के बाद उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदनाम करने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने न केवल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved