वाशिंगटन। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स NASA में (Sunita Williams) अपने बेमिसाल करियर के बाद रिटायर हो गई हैं। उन्होंने बुधवार को अपनी रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा है कि नासा में उनके 27 साल का सफर शानदार रहा। वहीं नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने सुनीता विलियम्स की सेवानिवृत्ति पर उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए उनके योगदान के लिए उन्हें सराहा। नासा ने बताया है कि सुनीता की सेवानिवृत्ति 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुई है। इसके बाद अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सुनीता विलियम्स को रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी?
जानकारी के मुताबिक सुनीता विलियम्स को हर साल की सेवा के लिए अपनी हाई-3 औसत सैलरी का लगभग 1 फीसदी रकम मिलेगा। उनके GS-15 पे ग्रेड और लगभग 1.20-1.30 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी को देखते हुए यह एक बड़ी रकम हो सकती है। हालांकि पेंशन को लेकर कोई सटीक रकम सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है, लेकिन उन्हें सालाना लगभग 43,200 डॉलर यानी लगभग 36 लाख रुपये की सरकारी पेंशन मिल सकती है। फेडरल पेंशन के अलावा, सुनीता विलियम्स को अमेरिकी सोशल सिक्योरिटी स्कीम से भी फायदे मिलेंगे। इसके तहत उन्हें अलग से मासिक भुगतान मिलेगा। वहीं अन्य फायदों की बात करें तो उन्हें हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और बचत की रकम भी मिलेगी।
अंतरिक्ष में रच चुकी हैं इतिहास
सुनीता विलियम्स अपने रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धियों और नेतृत्व भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने आधुनिक स्पेस एक्सप्लोरेशन को नया आकार देने में मुख्य भूमिका निभायी है। विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS ) के तीन मिशनों में भाग लिया। अपने करियर के दौरान सुश्री विलयम्स ने कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए और वह यहां सबसे अधिक समय बिताने के मामले में विश्व में दूसरे नंबर की नासा अंतरिक्षयात्री हैं।
इसके अलावा सुनीता विलियम्स अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों में सबसे लंबी एकल अंतरिक्ष उड़ान के मामले में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने 9 स्पेसवॉक भी किए हैं जिनका कुल समय 62 घंटे छह मिनट था, जो किसी महिला द्वारा सबसे अधिक है और इतिहास में कुल समय के मामले में चौथा सबसे अधिक है। वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति भी बनी थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved