img-fluid

कप्तान बनने की ओर ईशान किशन, IPL में परफॉर्मेंस के ये चौंकाने वाले आंकड़े

March 19, 2026

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026)का आगाज होने से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। निमयमित कप्तान पैट कमिंस(captain Pat Cummins) के चोटिल होने की वजह से (SRH )सीजन की शुरुआत में नए कप्तान के अंडर खेलेगी। जब तक पैट कमिंस अपनी इंजरी से रिकवर होकर वापस नहीं आ जाते, तब तक हैदराबाद ने ईशान किशन को अपना नया कप्तान चुना है, वहीं अभिषेक शर्मा इस दौरान उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। एक तरफ भारतीय फैंस ईशान किशन को यह उपलब्धि हासिल करता देख काफी खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके जहन में सवाल है कि वह आईपीएल जैसे बड़े मंच पर कप्तानी करने के लिए कितना तैयार है? कहीं कप्तानी का दबाव उनकी बैटिंग परफॉर्मेंस पर तो नहीं पड़ेगा?

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, ईशान किशन आईपीएल में कप्तानी के लिए एकदम तैयार हैं। उनका इस पोजिशन के लिए चयन सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप में उनकी सफलता को देखकर नहीं लिया गया है, बल्कि इसके पीछे उनकी डोमेस्टिक क्रिकेट की मेहनत छिपी है।

जी हां, ईशान किशन का टीम इंडिया में कमबैक भी इसी डोमेस्टिक क्रिकेट की परफॉर्मेंस के दम पर ही हुआ था।

2026 की शुरुआत में ही जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन का चयन हुआ तो हर कोई हैरान था कि अचानक कैसे उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई। उनका नाम तो टी20 क्रिकेट में दूर-दूर तक नहीं था। मगर बता दें, जब सभी खिलाड़ी शुभमन गिल और संजू सैमसन पर ध्यान लगाए हुए थे तब ईशान किशन डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचा रहे थे।

ईशान किशन की अगुवाई में ही झारखंड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब उठाने में कामयाब रहा था। उन्होंने बतौर कप्तान ही नहीं बल्कि बतौर बल्लेबाज भी इस टूर्नामेंट में इंप्रेस किया था।

बतौर कप्तान ईशान किशन के अगर टी20 आंकड़ों की बात करें तो, किशन ने 2019 से अब तक 29 T20 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से उन्होंने 24 मैच जीते और केवल पांच हारे। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनकी कप्तानी में झरखंड 11 में से फाइनल समेत 10 मैच जीता था।

  • कप्तान बनते हैं और खूंखार हो जाते हैं ईशान किशन
    कप्तानी के बोझ तले अकसर बल्लेबाजों के परफॉर्मेंस में गिरावट देखने को मिलती है, मगर ईशान किशन के केस में ऐसा नहीं है। वह कप्तान बनकर बल्ले से और खूंखार हो जाते हैं। किशन ने अक्सर कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर शानदार प्रदर्शन किया है। कप्तान के तौर पर 29 T20 मैचों में, इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 43.12 के शानदार औसत से 1,078 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि उनकी सात T20 शतकों में से चार शतक तब आए हैं, जब वे टीम की कप्तानी कर रहे थे।

    Share:

  • RCB की जीत की उम्मीदें बढ़ीं: AB de Villiers ने Virat Kohli की तारीफ में कही बड़ी बात

    Thu Mar 19 , 2026
    नई दिल्ली।  साउथ अफ्रीका (South African)के महान बल्लेबाज (African batsman)एबी डी विलियर्स (AB de Villiers)का मानना है कि ‘जुझारू खिलाड़ियों की टीम’ विराट कोहली पर से दबाव कम करेगी जिससे मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल 2026 में लंबा सफर तय करने के लिए जरूरी ताकत मिलेगी। कोहली आरसीबी के एक अहम खिलाड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved