img-fluid

केरलम में जीत कर भी कैसे फंस गई कांग्रेस! राहुल-खरगे के सामने नई चुनौती

May 04, 2026

नई दिल्ली। केरलम विधानसभा चुनाव 2026 (Kerala Legislative Assembly Elections 2026) में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। करीब एक दशक बाद सत्ता में लौटने की कगार पर खड़े UDF के सामने अब सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक किसी एक नाम का ऐलान नहीं किया है और फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया गया है।

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने साफ कहा है कि चुने गए विधायक तिरुवनंतपुरम में बैठक करेंगे, सहयोगी दलों से चर्चा होगी और अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व ही करेगा।


  • वी.डी. सतीशन सबसे आगे?
    विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। उन्होंने परवूर सीट से जीत दर्ज की है। सतीशन ने जीत के बाद कहा कि उन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर UDF को सत्ता में वापस लाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया।

    के सी वेणुगोपाल भी दावेदार
    कांग्रेस महासचिव और अलप्पुझा से सांसद के सी वेणुगोपाल का नाम भी चर्चा में है। पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा कि अगर वेणुगोपाल मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम फैसला हाईकमान ही करेगा।

    रमेश चेन्निथला की मजबूत दावेदारी
    वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। उन्होंने हरिपाड सीट से बड़ी जीत हासिल की है। चेन्निथला पहले भी विपक्ष के नेता रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में उनका लंबा अनुभव उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है।

    शशि थरूर का नाम भी चर्चा में
    तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर का नाम भी पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता। हालांकि हाल के समय में BJP के प्रति उनके नरम रुख को लेकर पार्टी के भीतर सवाल उठे हैं। मुख्यमंत्री चेहरे पर पूछे जाने पर थरूर ने कहा कि इसका फैसला दिल्ली ही करेगी।

    Share:

  • बारामती उपचुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने हासिल की बंपर जीत, भावुक होकर कहा- लोगों की सेवा में...

    Mon May 4 , 2026
    मुंबई: महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट (Baramati Assembly Seat) पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) बंपर जीत हासिल की है. जीत पक्की होते ही सुनेत्रा पवार काफी भावुक हो गईं और उन्होंने अपनी इस कामयाबी को स्वर्गीय अजित पवार को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved