img-fluid

Hrithik Roshan ने लिया Saba Azad संग 7 फेरे लेने का फैसला! जल्द बजेगी शहनाई

July 07, 2023

मुंबई (Mumbai)। अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद (Hrithik Roshan – Saba Azad) काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह जोड़ी अक्सर इवेंट्स में एक साथ देखी जाती है। पिछले कुछ दिनों से ये खबर जोरों पर है कि ऋतिक और सबा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऋतिक और सबा (Hrithik Roshan – Saba Azad) अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। पहली पत्नी सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक की जिंदगी में सबा आईं।



मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। हालांकि ये दोनों कब और कहां शादी करेंगे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऋतिक पहले ही सबा को अपने परिवार से मिलवा चुके हैं। मार्च की शुरुआत में दोनों की शादी की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, उस वक्त राकेश रोशन ने बताया था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ऋतिक और सबा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था। वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर और सबा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

काम की बात करे तो, ऋतिक रोशन फिल्म ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और अक्षय ओबेरॉय के साथ नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किया गया था। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। फिल्म ‘फाइटर’ देश की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म है।

Share:

  • Realme का बेस्ट Realme X7 Pro 5G फोन हुआ सस्‍ता

    Fri Jul 7 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। Realme X7 Pro 5G on Massive Discount: अगर आप फ़ास्ट चलने वाला और बढ़िया कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Realme X7 Pro आपके लिए बेस्ट रहेगा। फ्लिपकार्ट पर ये फोन अभी 42% डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। Realme X7 Pro 5G कंपनी का प्रीमियम हैंडसेट है इसी वजह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved