एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार, दोनों ही जल्द परिवार की मौजूदगी में बेहद साधारण तरीके से शादी कर सकते हैं। दोनों के परिवार भी इस शादी के लिए हामी भर चुके हैं। इसका बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में सबा ने ऋतिक की पूरी फैमिली के साथ लंच किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी।
वहीं, सबा आजाद की बात करें तो वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बैंड का हिस्सा भी हैं, जिसे इमाद शाह चलाते हैं। दोनों कई सालों से साथ संगीत बना रहे हैं। सबा खान हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ में नजर आईं थी। जबकि ऋतिक रोशन की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा और फाइटर में अभिनय करते नजर आएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved